बेंगलुरु, 28 अक्टूबर। कर्नाटक विधान परिषद की चार शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीटों में भाजपा ने तीन सीटें बरकरार रखीं, जबकि उसकी सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) ने बेंगलुरु शिक्षक सीट कांग्रेस से जीत ली। कांग्रेस चारों सीटों पर हार गई।
बेंगलुरु शिक्षक सीट पर जेडीएस उम्मीदवार ए.पी. रंगनाथ ने मौजूदा सदस्य पुट्टण्णा को 908 मतों से हराया। रंगनाथ को 10,810 और पुट्टण्णा को 9,902 वोट मिले। भाजपा ने उत्तर-पूर्व शिक्षक, दक्षिण-पूर्व स्नातक और पश्चिम स्नातक सीटों पर जीत दर्ज की।
चारों सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था; नतीजे 27 और 28 अक्टूबर को घोषित हुए।