पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

जयपुर सेठी कॉम्प्लेक्स अग्निकांड में दो अधिकारी निलंबित, उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

जयपुर, 20 सितंबर 2026। परकोटे के पुरोहित जी का कटला स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स में 17 सितंबर को लगी भीषण आग के मामले में राजस्थान सरकार ने नगर निगम जयपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र मीणा और सहायक अग्निशमन अधिकारी कुलदीप माणतवाल को निलंबित कर दिया है।

स्वायत्त शासन विभाग ने घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की है। समिति अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, फायर एनओसी और घटना के दौरान हुई संभावित लापरवाही की जांच करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। आग में कई दुकानें और गोदाम प्रभावित हुए थे।