बागेश्वर के मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार, 9 अक्तूबर को पांचवें सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में सीमांत जिलों के विद्यार्थी विज्ञान और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन 10 अक्तूबर तक चलेगा।


