पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

राजस्थान निकाय चुनाव: उदयपुर, अलवर, पाली और अजमेर में भाजपा के मेयर, बीकानेर में कांग्रेस

जयपुर, 21 सितंबर 2026। राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में सोमवार को पांच नगर निगमों समेत 273 निकायों में प्रमुख पदों के लिए मतदान और परिणाम हुए। उदयपुर, अलवर, पाली और अजमेर नगर निगमों में भाजपा के उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि बीकानेर में कांग्रेस ने महापौर पद जीता। भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

उदयपुर में भाजपा के पारस सिंघवी ने कांग्रेस की पूनम कंवर को 55-25 मतों से हराया। जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के चुनाव 25 सितंबर को होंगे। स्थानीय निकायों में सुरक्षा और पार्षदों की निगरानी के बीच मतदान कराया गया।