पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

लद्दाख के लेह और कारगिल नगर निकाय चुनाव, मतदान 21 नवंबर को

लद्दाख के लेह और कारगिल नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान 21 नवंबर 2026 को होगा। प्रशासन के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच 6 नवंबर और नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया 9 नवंबर तक पूरी होगी।

लेह नगर समिति के 21 वार्डों और कारगिल नगर समिति के 17 वार्डों के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। पूरी चुनाव प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य है और आदर्श आचार संहिता लागू है।