पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस और दो बाइकों की टक्कर, तीन साल की बच्ची समेत पांच की मौत

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना थाना क्षेत्र में भैसाना गांव के पास बड़ौत मार्ग पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस और दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम करीब चार बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बागपत के तमेला गढ़ी निवासी फरमान (25), उनकी बेटी अल्लो, बुढ़ाना के राजपुर गढ़ी निवासी मोमिन (25), और शामली के कांधला निवासी इदरीश (70) व साजिद (24) के रूप में हुई। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सभी ने दम तोड़ दिया।

शुरुआती जांच में बस के ओवरटेक करने के दौरान टक्कर होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया गया। मुकदमा दर्ज कर दुर्घटना के कारणों और चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।