श्री विजयपुरम, 16 सितंबर। दिनेश शर्मा ने 15 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के 14वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। लोक निवास, श्री विजयपुरम में आयोजित समारोह में कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवींद्र विठ्ठलराव घुगे ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य सचिव ज्ञानेश भारती ने नियुक्ति पत्र पढ़ा। शर्मा ने सेवानिवृत्त एडमिरल डी. के. जोशी का स्थान लिया है। द्वीप प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दिनेश शर्मा को उपराज्यपाल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
