अंबाला जिले के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी।
कक्षा 9वीं के लिए जन्मतिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 और कक्षा 11वीं के लिए 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए।
कक्षा 9वीं के आवेदक का सत्र 2026-27 में अंबाला जिले के सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8वीं में और कक्षा 11वीं के आवेदक का कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है।
कक्षा 9वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix और कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi पर आवेदन किया जा सकता है।