पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

कैथल में लंपी से बचाव का मुफ्त टीकाकरण 20 सितंबर तक, पशुओं में लक्षण दिखें तो 1962 पर सूचना दें

कैथल पशुपालन विभाग चार माह से अधिक उम्र के स्वस्थ गोवंश को लंपी स्किन डिजीज से बचाव का टीका निशुल्क लगा रहा है। उप निदेशक डॉ. सूर्या खटकड़ के अनुसार विशेष टीकाकरण अभियान 20 सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। जिले की गौशालाओं में पात्र पशुओं का टीकाकरण पूरा किया जा चुका है और गांवों में अभियान अंतिम चरण में है।

तेज बुखार, शरीर पर गांठें, आंख या नाक से पानी, गले की ग्रंथियों में सूजन अथवा दूध में कमी जैसे लक्षण दिखें तो बीमार पशु को अन्य पशुओं से अलग रखें। नजदीकी सरकारी पशु चिकित्सालय या टोल फ्री हेल्पलाइन 1962 पर सूचना दें।

विभाग ने पशु आवास साफ रखने, मक्खी-मच्छर और चिचड़ी की रोकथाम करने तथा बिना पंजीकृत पशु चिकित्सक की सलाह के दवा न देने को कहा है।