अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार डोमिनिक संगमा पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना जुल्लांग-राकप सड़क पर हुई, जहां संगमा ने जोटे स्थित एफटीआईआई के विद्यार्थियों को कथित रूप से परेशान किए जाने का विरोध किया था। आरोप है कि दोनों ने बांस की लाठियों से संगमा, एक सुरक्षा गार्ड और विद्यार्थियों पर हमला किया। बालिजन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।