पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

शिलांग में नाका चेकिंग के दौरान स्कूटर की टक्कर से एएसपी घायल, दो गिरफ्तार

मेघालय के शिलांग में उर्कलियार इलाके में नाका चेकिंग के दौरान स्कूटर की टक्कर से ईस्ट खासी हिल्स के ट्रैफिक एएसपी लोविश गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे दो सवारों वाले स्कूटर को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने गति बढ़ाकर अधिकारी को टक्कर मार दी। गर्ग को अस्पताल ले जाया गया और बाद में एचडी यूनिट में भर्ती किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।