राजसमंद, 25 सितंबर। राजसमंद जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के बाद लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हुए हैं।
हादसा सांसेरा गांव के जलदेवी माता मंदिर के पास हुआ। घायलों को उपचार के लिए आरके जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर रेलमगरा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्रामीण गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।