पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

कुपवाड़ा के करनाह में 28 सितंबर के सड़क हादसे में पांच की मौत, कई घायल

कुपवाड़ा, 30 सितंबर। करनाह क्षेत्र के सीमारी इलाके में सोमवार, 28 सितंबर को एक यात्री वाहन सड़क से नीचे गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। हादसा टीटवाल–सीमारी मार्ग पर हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शोक जताया। उपराज्यपाल ने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी सीमारी जाकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की।