मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की चेकिंग के दौरान बाबरिया गैंग के दो सदस्यों से मुठभेड़ हो गई। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, परखम नहर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हुए। मौके से तमंचे, कारतूस, चोरी की पायजेब, नकदी और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।