हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में हिंदी शिक्षक के 151 पदों के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 26026 के तहत फिक्स मानदेय आधार पर हुई भर्ती में दस्तावेज जांच के बाद 151 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
आयोग के अनुसार भर्ती के लिए 6,354 आवेदन मिले थे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 5,316 उम्मीदवार शामिल हुए और मेरिट के आधार पर 375 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। दस्तावेजों की जांच 1 से 5 सितंबर तक आयोग के हमीरपुर परिसर में की गई।
चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और सामान्यीकृत अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। अभ्यर्थी परिणाम देखने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के Results अनुभाग का उपयोग करें।