पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए PM-SETU के तहत ₹320 करोड़ मंजूर

हरियाणा के कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड ITI (PM-SETU) योजना के तहत ₹320 करोड़ की रणनीतिक निवेश योजना मंजूर की गई है।

क्लस्टर में राजकीय ITI कुरुक्षेत्र हब संस्थान होगा। इसके साथ राजकीय महिला ITI कुरुक्षेत्र, राजकीय ITI कैथल, राजकीय महिला ITI कैथल, राजकीय ITI पिहोवा, राजकीय ITI पबनावा और राजकीय महिला ITI अंबाला सिटी को स्पोक संस्थानों के रूप में विकसित किया जाएगा।

योजना के तहत प्रशिक्षण ढांचे का आधुनिकीकरण, उद्योग-अनुकूल पाठ्यक्रम और युवाओं के रोजगार परिणाम बेहतर करने पर जोर रहेगा।