پورا بھارت · اردو
▤   پورا بھارتدیش کی آوازمکمل تصویرقومی ایڈیشن
⌖ پورا بھارت

महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 135.42 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 135.42 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सड़कों, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, सीवरेज, जल निकासी और विरासत संरक्षण से जुड़े काम शामिल रहे।

उद्घाटन वाली परियोजनाओं में 13.70 करोड़ रुपये से महेंद्रगढ़-अटेली सड़क और 12.78 करोड़ रुपये से खातोदड़ा-नांगल माला सड़क का नवीनीकरण, बाघोत में 5.62 करोड़ रुपये का 33 केवी सब-स्टेशन और खुडाना में 14.27 करोड़ रुपये का जलघर शामिल हैं। दुलाना में पशु अस्पताल और नवान में व्यायामशाला भी शुरू की गई।

शिलान्यास वाले कामों में महेंद्रगढ़ शहर में 12.80 करोड़ रुपये की जल निकासी परियोजना, 20.52 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना, 4.37 करोड़ रुपये का नगर पालिका भवन और 8.84 करोड़ रुपये से महेंद्रगढ़ किले का जीर्णोद्धार शामिल है। सुरजनवास में आयुष औषधालय और दालनवास में 33 केवी सब-स्टेशन भी प्रस्तावित हैं।

मुख्यमंत्री ने दुलोठ अहीर से सोहली होते हुए राजस्थान सीमा तक सड़क, सोहला-मंडोला और देवास-भगदाना-माजरा कलां-देरोली जाट क्षेत्र में नहरी पानी आधारित जल परियोजनाओं तथा दुलाना-रेवाड़ी सड़क के लिए धन देने की घोषणाएं भी कीं।