पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

मेघालय में कोडीन वाली कफ सिरप की 2,244 बोतलें जब्त, असम के दो लोग गिरफ्तार

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर दो वाहनों से कोडीन युक्त कफ सिरप की 2,244 बोतलें बरामद कर असम के दो निवासियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उमकियांग पेट्रोल पोस्ट पर वाहनों की तलाशी में विनकॉफ-प्लस की 15 पेटियां मिलीं। जांच में सिरप में कोडीन की पुष्टि हुई। दोनों आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच जारी है।