पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

रेवाड़ी की ग्राम पंचायतों में 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा अभियान, सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर जोर

रेवाड़ी जिले की ग्राम पंचायतों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलेगा। ग्रामीण विकास विभाग के स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत एडीसी एवं जिला परिषद सीईओ राहुल मोदी ने संबंधित विभागों और ग्राम सचिवों को निर्देश दिए हैं।

सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों, अमृत सरोवरों, फिरनी और अन्य प्रमुख जगहों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अभियान की थीम स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत है। इसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2026 के तहत अपशिष्ट प्रबंधन पर भी जोर रहेगा।

स्वच्छता पाठशाला, युवा फॉर स्वच्छता, स्वच्छता से समृद्धि, एक दिन एक घंटा, सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान और एक पेड़ मां के नाम जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी।