پورا بھارت · اردو
▤   پورا بھارتدیش کی آوازمکمل تصویرقومی ایڈیشن
⌖ پورا بھارت

सिरसा में 16 में से 13 शिकायतों का समाधान, लंबित फ्लैट रिफंड एक महीने में निपटाने के निर्देश

सिरसा, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 16 शिकायतें रखी गईं। इनमें 13 का मौके पर समाधान किया गया।

सेक्टर-21 में आवंटित फ्लैट का कब्जा नहीं मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता की इच्छा के अनुसार ब्याज सहित राशि लौटाने के निर्देश दिए। संबंधित लंबित रिफंड मामलों को एक महीने में निपटाने और लापरवाही की जाँच कर जिम्मेदारी तय करने को भी कहा गया।

कंवरपुरा के एक किसान का कपास फसल बीमा क्लेम अटका होने पर तकनीकी बाधा दूर करके दावा भुगतान कराने के निर्देश दिए गए। करीवाला की मिल्क सोसायटी की दूध की गुणवत्ता और भुगतान संबंधी शिकायत पर तत्कालीन सीईओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

अन्य शिकायतों में पुलिस कार्रवाई, दिव्यांग प्रमाणपत्र की जाँच और मकान तक रास्ता मिलने के मामले शामिल थे। संबंधित अधिकारियों को जाँच और सुनवाई करके समाधान करने को कहा गया।