मदुरै, 12 सितंबर। तमिल विद्वान, वक्ता और लोकप्रिय ‘पट्टिमंद्रम’ बहसों के संचालक सोलोमन पप्पैया का 11 सितंबर को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और मदुरै के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
पप्पैया मदुरै के द अमेरिकन कॉलेज में तमिल के प्राध्यापक रहे। साहित्य, समाज और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर उनकी सहज तथा हास्यपूर्ण शैली ने पट्टिमंद्रम को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाया। टेलीविजन पर उनके कार्यक्रम तमिलनाडु में खासे लोकप्रिय रहे।
तमिल भाषा, साहित्य और शिक्षा में योगदान के लिए उन्हें 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर तमिल साहित्य और सांस्कृतिक जगत ने शोक जताया है।
