पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, लखनऊ-कानपुर को 300-300

उत्तर प्रदेश सरकार 18 शहरों में 1,725 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी। मंत्रिमंडल के फैसले के तहत लखनऊ और कानपुर को 300-300, वाराणसी को 250 और गोरखपुर को 150 बसें मिलेंगी।

बसें ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट मॉडल पर चलेंगी और अनुबंध अवधि 12 वर्ष होगी। आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर और नोएडा-जेवर समेत 18 शहर योजना में शामिल हैं।

12 मीटर की बस पर 40 लाख और 9 मीटर की बस पर 35 लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। डिपो के लिए नगर निकाय और नोएडा प्राधिकरण जमीन उपलब्ध कराएंगे।