All India · English
▤   All IndiaDesh Ki AawajThe complete pictureNational edition
⌖ All India

बडगाम में लश्कर कमांडर मूसा उर्फ आसिफ फौजी मारा गया: गृह मंत्रालय

बडगाम, 1 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 30 सितंबर को बताया कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मूसा उर्फ आसिफ फौजी मारा गया। मंत्रालय के अनुसार कार्रवाई खानसाहिब थाना क्षेत्र के गुरवटकलां में हुई।

मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा बल लंबे समय से उसकी तलाश में थे। उसकी गतिविधियों और मौजूदगी के बारे में तकनीकी तथा मानवीय खुफिया सूचना मिलने के बाद संयुक्त योजना तैयार की गई थी। यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे अभियान का हिस्सा थी।

गृह मंत्रालय के मुताबिक मूसा के मारे जाने के साथ वर्ष 2022 से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय चार वरिष्ठ लश्कर कमांडरों का समूह समाप्त हो गया है। समूह के अन्य तीन सदस्य जुनैद भट, सुलेमान और यासिर अलग-अलग मुठभेड़ों में पहले मारे जा चुके थे।