पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

हिमाचल में धान खरीद पंजीकरण शुरू, चार जिलों के 11 केंद्रों पर 3 अक्टूबर से खरीद

हिमाचल प्रदेश में खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए धान की सरकारी खरीद का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। किसान HP Agriculture Produce Procurement Portal पर पंजीकरण कर अपनी सुविधा के अनुसार खरीद टोकन बुक कर सकते हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार धान खरीद 3 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक चलेगी। कांगड़ा, सोलन, ऊना और सिरमौर जिलों में कुल 11 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र सरकार ने इस सीजन के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले साल से 72 रुपये अधिक है।

AgriStack Farmer Registry में दर्ज किसानों की व्यक्तिगत और भूमि संबंधी जानकारी ऑनलाइन ली जाएगी, इसलिए उन्हें जमीन के अलग पटवारी सत्यापन की जरूरत नहीं होगी। बैंक खाते की पूरी जानकारी किसान को स्वयं भरनी होगी। Farmer Registry में दर्ज नहीं किसानों के लिए पुरानी प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसमें भूमि रिकॉर्ड का ऑनलाइन सत्यापन और उपज विवरण की विभागीय प्रविष्टि शामिल है।

सरकारी पोर्टल का उद्देश्य किसानों को तय खरीद केंद्रों पर एमएसपी के अनुसार फसल बेचने, स्लॉट चुनने और भुगतान ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा देना है। किसान पंजीकरण और टोकन बुकिंग के लिए आधिकारिक HP APP पोर्टल का उपयोग करें।