राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 752.390 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। एजेंसी ने 17 सितंबर को कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू की गई है। DRI अब खेप के स्रोत, गंतव्य और इससे जुड़े सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई बिहार के रास्ते चल रहे मादक पदार्थों के नेटवर्क पर निगरानी और अभियान का हिस्सा है। मामले में आगे की जांच जारी है।