पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

वाराणसी में 25 सितंबर को रोजगार मेला, कई क्षेत्रों की कंपनियां लेंगी हिस्सा

वाराणसी में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की ओर से 25 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेला बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में सुबह 10 बजे से लगेगा।

रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनियां शामिल होंगी। नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र और पहचान पत्र साथ लेकर पहुंच सकते हैं।

मेले से जुड़ी पात्रता, रिक्तियों और पंजीकरण की जानकारी सेवायोजन विभाग के पोर्टल या आयोजन स्थल पर उपलब्ध कराई जाएगी।