All India · English
▤   All IndiaDesh Ki AawajThe complete pictureNational edition
⌖ All India

अरुणाचल में फिल्मकार डोमिनिक संगमा पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार डोमिनिक संगमा पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना जुल्लांग-राकप सड़क पर हुई, जहां संगमा ने जोटे स्थित एफटीआईआई के विद्यार्थियों को कथित रूप से परेशान किए जाने का विरोध किया था। आरोप है कि दोनों ने बांस की लाठियों से संगमा, एक सुरक्षा गार्ड और विद्यार्थियों पर हमला किया। बालिजन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।