पूरा भारत · हिन्दी
▤   पूरा भारतदेश की आवाज़पूरी तस्वीरराष्ट्रीय संस्करण
⌖ पूरा भारत

भिवानी रोजगार मेले में 23 से अधिक कंपनियों ने 600 से ज्यादा युवाओं को दिए जॉब ऑफर

भिवानी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार मेले में 23 से अधिक कंपनियों ने 600 से ज्यादा युवाओं का चयन किया। चुने गए युवाओं को कार्यक्रम में जॉब ऑफर लेटर सौंपे गए।

रोजगार मेला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और रोजगार विभाग ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया। कंपनियों ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और चयन प्रक्रिया पूरी की और कई युवाओं को मौके पर ही ज्वाइनिंग से संबंधित पत्र दिए गए।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण और उद्योग की जरूरतों के बीच तालमेल बढ़ाकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।