All India · English
▤   All IndiaDesh Ki AawajThe complete pictureNational edition
⌖ All India

दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर 13 सितंबर को सुबह 6 बजे से सेवा

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के अनुसार, रविवार 13 सितंबर 2026 को उसकी सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी। सामान्य रविवार की तुलना में यह समय पहले रखा गया है।

DMRC ने यह व्यवस्था ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुड़े यातायात प्रतिबंधों के बीच यात्रियों, खासकर परीक्षार्थियों, की सुविधा के लिए घोषित की है। रविवार को यात्रा करने वाले लोग अपने स्टेशन तक पहुंचने का समय इसी हिसाब से तय करें और मार्ग या सेवा में बदलाव की ताजा जानकारी DMRC के आधिकारिक माध्यम से जांचें।