All India · English
▤   All IndiaDesh Ki AawajThe complete pictureNational edition
⌖ All India

मध्य प्रदेश में यात्री बसों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश, भोपाल में दो बसें जब्त

भोपाल: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने सभी क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को यात्री बसों में अग्नि सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन निकास और अन्य अनिवार्य सुरक्षा इंतजामों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान हाल की बस आग की घटनाओं के बाद शुरू किया गया है।

भोपाल के आईएसबीटी पर शुरुआती जांच में 18 बसें देखी गईं। रिपोर्ट के अनुसार दो बसें जब्त की गईं, दो की फिटनेस निरस्त हुई और नियम उल्लंघन पर कुल ₹75,000 जुर्माना वसूला गया। एक बस में ड्राइवर केबिन में अतिरिक्त सीटें और दूसरी में बंद इमरजेंसी एग्जिट मिला।

अभियान में फायर डिटेक्शन तथा अलार्म सिस्टम, अग्निशामक यंत्रों की वैधता, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, ईंधन पाइपलाइन, सुरक्षा हथौड़े और निकासी मार्ग की जांच की जाएगी। विभाग ने इसे लगातार चलाने और उल्लंघन पर कार्रवाई की बात कही है।