All India · English
▤   All IndiaDesh Ki AawajThe complete pictureNational edition
⌖ All India

राजस्थान के 10 बूथों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान, चार निकायों में अध्यक्ष–उपाध्यक्ष चुनाव टले

जयपुर, 15 सितंबर 2026। राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा सुकेत नगरपालिका के कुल 10 मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को दोबारा मतदान कराने के निर्देश दिए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से निर्धारित स्थानों पर कराई जाएगी।

14 सितंबर की मतगणना के दौरान कुछ केंद्रों की ईवीएम में तकनीकी खराबी से परिणाम अटक गए थे। आयोग के अनुसार प्रभावित मतों की संख्या संबंधित उम्मीदवारों के बीच मतों के अंतर से अधिक होने के कारण पुनर्मतदान का फैसला किया गया।

सभी वार्डों के परिणाम पूरे नहीं होने के चलते इन चार निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव अगले आदेश तक स्थगित किए गए हैं। इसमें तीनों नगर निगमों के महापौर और उपमहापौर चुनाव भी शामिल हैं।

पुनर्मतदान केवल संबंधित केंद्रों की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के लिए है। उम्मीदवारों और निर्वाचन अभिकर्ताओं को कार्यक्रम की लिखित सूचना तथा मतदाताओं को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।